jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Bhopal News : आक्रोशित हाथी ने महावत को पैर से रौंदा हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : हाथी और महावत को अक्सर हम अपने घरों के आस पास देखते हैं। जहां हाथी जाता हैं मोहल्ले के बच्चे उसके पीछे जाते है। मगर ये ही हाथी अगर बेकाबू हो जाए तो किसी की जान भी ले लेता हैं। घटना प्रदेश की राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है जहां एक हाथी रात में बेकाबू हो गया और उसने महावत को सूंड से उठाकर पटककर पैर से कुचला जिससे महावत की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात भानपुर ब्रिज के पास की है।

- Install Android App -

हाथी ने महावत को सूंड से उठाकर पटका –

पुलिस ने बताया कि मृतक महावत नरेंद्र कापाड़िया उम्र 55 वर्ष सतना जिले के सलैया का रहने वाला था। हाथी को लेकर अपने 5 महावत साथियों के साथ भोपाल आया था। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। महावत के शव को हमीदिया की मर्चुरी में भिजवाया गया है। नरेंद्र अपने साथियों और हाथी के साथ बुधवार रात परवलिया के रास्ते वह भोपाल पहुंचे थे।जहां भानपुर ब्रिज के पास खाली मैदान में पेड़ के नीचे हाथी को बांध दिया। सभी लोग रात में खाना खाकर हाथी के नजदीक ही सो गए। सभी की नींद रात में हाथी चिंघाड़ सुनकर खुली। इसी दौरान हाथी गुस्से में सिर हिला रहा था। तभी उसने पास में खड़े नरेंद्र सुंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया कोई कुछ कर पाता इससे पहले हाथी ने नरेंद्र पर पैर से कुचल दिया और नरेंद्र की मौत हो गई।