jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Bhopal News : पुरानी रंजिश के चलते दिन दहाड़े युवक पर दो लोगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर में बढ़ते अपराध के चलते जगह जगह जानलेवा हमले की घटनाएं बड़ रही है और पुलिस इन पर अंकुश लगाने में असफल हो रही है। शहर के शाहपुरा के 12 नंबर मल्टी इंद्रानगर में माह में दूसरी घटना है। जहां पर बड़ी वारदात हुई है।शाहपुरा में शनिवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने एक राय होकर युवक आदर्श कदम पर चाकू से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगो की जुंबा पर मामले को लेकर चर्चा होने लगी। इधर पुलिस को शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरु कर दी। घायल की हालत अभी स्थिर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कदम पुत्र विजय कदम उम्र 24 इंद्रा नगर में रहता है। शनिवार की दोपहर उसी मोहल्ले के करण उर्फ निर्मल और अमन से पूर्व में हुए विवाद के चलते आरोपियों ने आदर्श का रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर लहू लुहान कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अब पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।