jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

Bhopal News : मुख्यमंत्री चौहान ने 31 मई को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने 31 मई को ऐच्छिक अवकाश रखने की घोषणा कर दी है । ऐच्छिक अवकाश यानी इस दिन जिसकी इच्छा है वह अवकाश ले सकता हैं जिसे छुट्टी नहीं लेनी हो वह नहीं ले सकता है। इससे पहले सीएम ने महाराणा प्रताप की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश घोषित किया था।

- Install Android App -

    31 मई को ऐच्छिक अवकाश घोषित

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा.हमने यह भी तय किया है मां अहिल्या देवी का जो जन्मदिवस होता है। उस दिन ऐच्छिक अवकाश रखा जाएगा। ताकि धूमधाम से हम मां अहिल्या का जन्म दिवस मना सकें। आपको बतादें कि मां अहिल्यादेवी होलकर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था वे मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी होकर प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थी। अहिल्या देवी होल्कर ने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया थां। अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर में प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर, घाट, कुएं और बावडिय़ां बनवाई थी| उन्होंने काशी विश्वनाथ में भी शिवलिंग की स्थापना की थी| उन्होंने ही मंदिरों में अन्नक्षेत्र खोले थे और प्याऊ लगवाने की शुरुआत की थी।