jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग

Mousum News : मौसम विभाग ने इस हफ्ते 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 दिल्ली : मानसून देश के कई राज्यों में सक्रिय है। इससे कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति आज गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।
भारत के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने के बाद से बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। असम गुजरात सहित देश भर के कई राज्यों में बारिश आफत बनी हुई है। गुजरात के जूनागढ़, जामनगर जैसे जिले जलमग्न हो चुके हैं। यहां भारी बारिश के कारण एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में तो जन.जीवन थोड़ा.बहुत परेशान हुआ है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है।

अगले 24 घंटे में  भारी बारिश की संभावना

- Install Android App -

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिनों में दक्षिण.पश्चिम मानसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में बिहार सहित 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।आईएडी ने आज मुंबई, गुजरात, हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।  उत्तराखंड सहित पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के आसार है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी का कहना है कि 2 से 6 जुलाई के बीच उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में भी 4 से 6 जुलाई के बीच अलग.अलग जगहों पर बारिश होगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 5 और 6 जुलाई को बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि छत्तीसगढ़ में 4 से 6 जुलाई के बीच अलग.अलग जगहों पर बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण.गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।