jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

बीएचआरसी ग्रुप ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की दी जानकारी,

हरदा – आयुष्मान योजना संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को बीएचआरसी ग्रुप एवं रिलायबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बघेल हॉस्पिटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।इस दौरान डॉक्टरों ने सीपीआर का डेमो भी देकर समझाइश दी गई।कार्यक्रम में डॉ विशाल बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष्मान योजना मरीज के लिए वरदान है। योजना को लेकर भ्रांतियां है जिसे दूर करना आवश्यक है।मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध है।हमारे द्वारा बघेल हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत हड्डी,हृदय,स्त्री रोग के उपचार उपलब्ध है।

,वहीं भोपाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कैंसर,हृदय,किडनी, लिवर,स्पाइन ट्यूमर,पेट रोग संबंधित बीमारियों का आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बीएचआरसी के पीआरओ कीर्ति पाटनी ने आयुष्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।

- Install Android App -

,वही उन्होंने सभी को सीपीआर की जानकारी होने की बात कही, ताकि आपातकाल में मरीज की जान बचाई जा सके।

अब भोपाल और हरदा में आयुष्मान भारत योजना के तहत होगा डेंगू का नि:शुल्क इलाज, देखे पूरी खबर