jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में एमडी ड्रग्स तस्करी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, संरक्षण का लगाया आरोप, भाजपा ज... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व, गोशालाओं में गौ-पूजन और अन्नकूट का आयोजन छह साल में सोने की कीमतों में 270 फीसदी से अधिक का उछाल, 39 हजार से बढ़कर 1.44 लाख रुपये पहुंचा भाव शहडोल तालाब हादसा: पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की मौत; प्रशासन ने गठित की जांच... दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम लोलांगरा में बाबा साहब अंबेडकर की निकली अनोखी झांकी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आए कलेक्टर एवं एसपी, अपने वाहन रुकवाकर अस्... श्री गुप्तेश्वर गौ-शाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधि-विधान से किया गोवर्धन पूजन, गौमाता को अर्... खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी मोहिन जायसवाल की अहमदाबाद में मौत दीपावली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, दो माह के मासूम सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

₹24 हजार का मशरूका जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

हंडिया। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हंडिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.40 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रग्स और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन सहित कुल 24 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्यादापुरा निवासी वसीम खान अवैध रूप से एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करता है और हरदा की ओर से बस में सवार होकर ड्रग्स लेकर हंडिया आने वाला है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने हंडिया बायपास सर्विस रोड के पास घेराबंदी की।

- Install Android App -

मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध वसीम खान को पुलिस ने आते देखा। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखा 1.40 ग्राम सफेद मटमैले रंग का एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 14 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 10 हजार रुपये कीमत का रेडमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी वसीम पिता कदीर खान (22 वर्ष), निवासी प्यादापुरा हंडिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 523/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।