jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में एमडी ड्रग्स तस्करी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, संरक्षण का लगाया आरोप, भाजपा ज... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व, गोशालाओं में गौ-पूजन और अन्नकूट का आयोजन छह साल में सोने की कीमतों में 270 फीसदी से अधिक का उछाल, 39 हजार से बढ़कर 1.44 लाख रुपये पहुंचा भाव शहडोल तालाब हादसा: पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की मौत; प्रशासन ने गठित की जांच... दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम लोलांगरा में बाबा साहब अंबेडकर की निकली अनोखी झांकी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आए कलेक्टर एवं एसपी, अपने वाहन रुकवाकर अस्... श्री गुप्तेश्वर गौ-शाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधि-विधान से किया गोवर्धन पूजन, गौमाता को अर्... खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी मोहिन जायसवाल की अहमदाबाद में मौत दीपावली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, दो माह के मासूम सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

शहडोल तालाब हादसा: पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की मौत; प्रशासन ने गठित की जांच समिति

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में चौपाटी के पीछे झूला पुल के पास हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि चौथा युवक अस्पताल में भर्ती है। घटना सोमवार रात 9 नवंबर की है। पुलिस गश्त के दौरान वाहन को देखकर चारों युवकों के तालाब में कूदने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने पुलिस की भूमिका और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

तीन युवकों की हुई मौत, एक अस्पताल में भर्ती

- Install Android App -

मृतकों की पहचान समीर वंशकार, गौरव वंशकार और दुर्गेश वंशकार के रूप में हुई है। तीनों घरौला मोहल्ले में कांग्रेस भवन के पीछे रहते थे। वहीं चौथे युवक पुष्पेंद्र उर्फ पंकज का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चारों युवक सोमवार शाम करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच चौपाटी के पीछे तालाब किनारे बैठे थे। इसी दौरान पुलिस का गश्ती वाहन वहां पहुंचा। वाहन देखकर युवक घबरा गए और तालाब में कूद गए। एक युवक बाहर निकल आया, जबकि तीन गहरे पानी में डूब गए।