jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में एमडी ड्रग्स तस्करी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, संरक्षण का लगाया आरोप, भाजपा ज... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व, गोशालाओं में गौ-पूजन और अन्नकूट का आयोजन छह साल में सोने की कीमतों में 270 फीसदी से अधिक का उछाल, 39 हजार से बढ़कर 1.44 लाख रुपये पहुंचा भाव शहडोल तालाब हादसा: पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की मौत; प्रशासन ने गठित की जांच... दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम लोलांगरा में बाबा साहब अंबेडकर की निकली अनोखी झांकी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आए कलेक्टर एवं एसपी, अपने वाहन रुकवाकर अस्... श्री गुप्तेश्वर गौ-शाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधि-विधान से किया गोवर्धन पूजन, गौमाता को अर्... खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी मोहिन जायसवाल की अहमदाबाद में मौत दीपावली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, दो माह के मासूम सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

हरदा में एमडी ड्रग्स तस्करी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, संरक्षण का लगाया आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने नहीं उठाया फोन

ड्रग्स नेटवर्क की उच्च स्तरीय जांच और गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग, बड़े सरगनाओं तक कार्रवाई पहुंचाने की उठाई मांग

हरदा। जिले में लगातार सामने आ रहे एमडी ड्रग्स तस्करी के मामलों को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने जिले में बढ़ती नशे की तस्करी पर चिंता जताते हुए भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर ड्रग्स माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

आदित्य गार्गव ने आरोप लगाया कि हरदा जिला धीरे-धीरे नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है। उनका कहना है कि जिले में सक्रिय एमडी ड्रग्स माफिया के पीछे प्रभावशाली लोगों का संरक्षण हो सकता है, जिसके चलते पुलिस की कार्रवाई बड़े तस्करों और नेटवर्क के सरगनाओं तक नहीं पहुंच पा रही है।

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पर्याप्त पूछताछ और पुलिस रिमांड लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाना चाहिए। केवल आरोपियों को शीघ्र न्यायिक अभिरक्षा में भेज देने से ड्रग्स की सप्लाई चेन, मुख्य सरगना और इसके पीछे जुड़े लोगों की जानकारी सामने नहीं आ पाएगी।

- Install Android App -

कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि एमडी ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराई जाए। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर ड्रग्स की आपूर्ति के स्रोत और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जाए। साथ ही जांच में किसी प्रभावशाली व्यक्ति या राजनीतिक संरक्षण की भूमिका सामने आने पर उसके विरुद्ध भी बिना भेदभाव के कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष से नहीं हो सका संपर्क

कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

फिलहाल एमडी ड्रग्स तस्करी का मुद्दा हरदा में राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे नेटवर्क की जांच में क्या कार्रवाई करता है।