jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़

जबलपुर। हाईवे पर बरगी क्षेत्र में आरटीओ चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरक्षक और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रशांत दत्तात्रेय जाधव, निवासी खारघर (नवी मुंबई), ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने अपने ड्राइवर जय सिंह यादव के साथ मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी करीब 10 गाड़ियां बरगी मार्ग से उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में माल लेकर जाती हैं, जहां आरटीओ चेकिंग के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है।शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर 25 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता की गाड़ी बरगी पहुंची, आरटीओ आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके सहयोगी मोहित साहू ने वाहन रोक लिया और सुरक्षित निकलने के एवज में 4500 रुपये की रिश्वत मांगी।ड्राइवर द्वारा रिश्वत की राशि देते ही लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त के निरीक्षक राहुल गजभिए, शशि मर्सकोले, बृजमोहन सिंह नरवरिया, जितेंद्र यादव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।