jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

सनोज मिश्रा मामले में वायरल गर्ल मोनालिसा के पिता का बड़ा बयान

भोपाल। वायरल गर्ल मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वह अच्छे इंसान नहीं हैं। शूटिंग के दौरान मुझे गलत तरीके से छुआ। इसके साथ ही ये भी कहा था कि इस बारे में उन्होंने परिवार से शिकायत की थी लेकिन इस बात को टाल दिया गया। अब इस पूरे मामले में मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले का बयान सामने आया है।

‘ये सब फसांने के लिए जाल है’

वायरल गर्ल के आरोप पर पिता जय सिंह भोंसले ने कहा कि सनोज मिश्रा डेढ़-दो महीने में एक बार आते थे। 15-20 मिनट बैठकर जाते थे। घर पर आते थे तो बच्चों से पूछते थे कि बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है? बेटी बोलने वाला इंसान ऐसा थोड़ी करेगा। मैं 24 घंटे घर पर रहने वाला, भाभी भी रहती हैं। घर में और भी लोग रहते हैं। ये सब फसांने के लिए जाल है। उन्होंने आगे कहा कि सनोज मिश्रा थोड़ी सी मदद कर रहे हैं तो उन पर दबाव ड़ाला जा रहा है। कोई बाप थोड़ी ऐसे करने देगा। मर जाएगा या मार डालेगा। कोई अपनी बेटी को ऐसे कोई छूने थोड़ी देगा।

- Install Android App -

‘मुझे मर जाना चाहिए’

छेड़छाड़ की शिकायत पिता और परिवार से करने के मामले में मोनालिसा के पिता ने कहा कि वो ऐसी शिकायत करती तो मैं उसे वहीं मार डालता. वो मेरी बेटी है, उसके साथ कोई ऐसा करेगा तो मैं थोड़ी सहूंगा। ये सब झूठ है|सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और फरमान खान के आरोप पर जय सिंह भोंसले ने कहा कि वो सब झूठ हैं। उसे फंसाया जा रहा है। वो नादान है. जब मैंने वीडियो देखा तो सोचा कि मर जाना चाहिए. ये मेरे लिए अच्छा रहता।

‘सरकार जो कहेगी वो मान लूंगा’

पिता शराब पीने वाला होता तो मुंबई, दिल्ली लेकर जा पाता. पहले ये सब नहीं बोला गया और अब बोला जा रहा है। मेरी बेटी दबाव में है। मोनालिसा सरकार के पास आकर जो बोलेगी। सरकार जो मानने के लिए कहेगी मान लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी भी अपील करता हूं कि मेरी लड़की मेरे पास लाई जाए|