jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

आरटीओ विभाग की बड़ी कार्रवाई बस संचालकों में हड़कंप बिना स्टॉपेज सवारी उतार रही 6 बसे जप्त हुई

के के यदुवंशी 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नर्मदापुरम। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यो द्वारा तय निर्णय अनुसार तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान एवं यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में जांच टीम द्वारा नर्मदापुरम शहर के विभिन्न मार्गो पर बिना स्टापेज रुककर सवारी उतार तथा बैठा रही बसों को जप्त किया गया। कुल 6 बसों को जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया गया। उक्‍त बसों पर चालानी तथा परमिट निरस्त की कार्यवाही की जाएगी। इस बड़ी कार्यवाही से सभी बस संचालकों में हड़कंप मच गया तथा सभी बसे निर्धारित स्थान से ही सवारी भरने लगी। सभी बसों को आरटीओ कार्यालय में जप्त कर खड़ा करवाया गया, जिन पर चालानी अथवा परमिट निरस्त की कार्यवाही की जा रही है।

आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि बस संचालकों को पहले ही शहर में निर्धारित बस स्टापेज की जानकारी दे दी गई है, फिर भी बस चालक जगह जगह रुककर सवारी भर रहे है, जिससे आवागमन बाधित होता है तथा आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह परमिट शर्तो के उल्लघंन के अंतर्गत आता है, इस कारण सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है की कोई भी बस बिना स्टापेज रुककर सवारी नही भर सकती, ऐसा करते पाए जाने पर सख्ती के साथ कार्यवाही लगातार की जाएगी।