jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

नर्मदापूरम: संकुल प्राचार्य श्री साहू ने किया स्कूल का निरीक्षण हिंदी नहीं पढ़ पाए छात्र-छात्राएं, सरकारी स्कूल में शिक्षक मिले गायब

शासन से मोटी रकम लेने के बाद भी बच्चों को हिंदी नहीं शिखा पाया शिक्षक, बदहाल शासकीय स्कूल 

 

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। शासकीय शिक्षक छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ कितना खिलवाड़ कर रहे हैं कि उन्हें हिंदी भी नहीं सीखा सके जबकि शासन उनका हर महीने अच्छी मोटी रकम लेने वाले शिक्षक का यह हाल हैं इसका खुलासा जब हुआ जब संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देश अनुसार संकुल प्राचार्य राकेश साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा द्वारा संकुल की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का सघन एवं आकस्मिक निरीक्षण किया गया प्राथमिक शाला घूमड देव में कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राएं हिंदी का शुद्ध वाचन नहीं कर पाए तथा अभ्यास पुस्तिका का कार्य भी अपूर्ण पाया गया प्राथमिक शाला केवला झीर एवं प्राथमिक शाला नररी तथा माध्यमिक शाला नररी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

- Install Android App -

दोनों शालाओं में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नहीं पाया गया सभी शालाओं में छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया माध्यमिक शाला नररी में पदस्थ अतिथि शिक्षक अंकित आचार्य बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

माध्यमिक शाला सोमलवाडा के प्रधान पाठक भी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए संकुल प्राचार्य द्वारा सभी प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार किया जाए तथा अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। यदि जवाब संतोषप्रद नहीं पाया जाता है तो एक दिवस का वेतन काट दिया जाएगा।