jhankar
ब्रेकिंग
देवास में थाना प्रभारी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से निष... पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क...

खातेगांव मंडी में बड़ी कार्रवाई, सोयाबीन का अवैध परिवहन करते ट्रक पकड़ाया

खातेगांव। खातेगांव मे बुधवार को मंडी उड़नदस्ता दल ने बिना अनुमति पत्र सोयाबीन का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन को पकड़ा। यह कार्रवाई मंडी बोर्ड भोपाल के प्रबंध संचालक और आंचलिक कार्यालय उज्जैन के संयुक्त संचालक मानसिंह मुनिया के निर्देश और मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान मंडी समिति ने कुल 94 हजार 420 रुपए का जुर्माना वसूला।

- Install Android App -

सहायक उप निरीक्षक मनोज मुवेल के नेतृत्व में हुकुम सिंह यादव और श्रवण कुमार पवार सहित स्थानीय निरीक्षण दल ने वाहन क्रमांक एमएच 28 बीबी 8111 को रोका। इसमें 343.63 क्विंटल सोयाबीन भरी थी, जिसे आष्टा (सीहोर) से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। यह परिवहन बिना अनुज्ञा पत्र के किया जा रहा था, जो कर अपवंचन का मामला था।

मौके पर पंचनामा तैयार कर वाहन को मंडी प्रांगण लाया गया। जांच के बाद मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसमें 5 गुना मंडी शुल्क के रूप में 72,850 रुपए, 5 गुना निराश्रित शुल्क के 14,570 रुपए, प्रशमन शुल्क के 5,000 रुपए और 2,000 रुपए की अधिरोपित शामिल थी। मंडी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कृषि उपज के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।