jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

हंडिया न्यूज़ : हंडिया को नाभिलोक घोषित करने की मांग विधायक डॉक्टर आर के दोगने ने की !

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में शून्यकाल सूचना के माध्यम से हरदा जिला अंतर्गत मां नर्मदा के तट पर स्थित ग्राम हंडिया को नाभिलोक घोषित कर विकसित करने की मांग सरकार से की गई।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा सदन में मांग करते हुए अपने वक्तव्य में कहा गया कि हरदा जिला अंतर्गत माँ नर्मदा के तट पर स्थित ग्राम हंडिया प्राचिन व ऐतिहासिक नगरी है। जो कि हरदा-इंदौर फोरलेन सड़क मार्ग पर स्थित है और इंदौर से हंडिया की दूरी लगभग 125 कि.मी. है।

- Install Android App -

हंडिया में माँ नर्मदा का नभीकुंड, कुबेर द्वारा स्थापित भगवान भोलेनाथ का प्राचीन रिद्धेश्वर मंदिर, जोगा का किला, तेली की सराय, मुल्ला दो प्याजा की मजार एवं सिक्ख धर्म के गुरू गोविन्द सिंह जी द्वारा हस्तलिखित सनद भी यही है और इसके दूसरे छोर पर स्थित नेमावर में पांडवों द्वारा स्थापित किया गया भगवान भोलनाथ का सिद्धेश्वर मंदिर स्थित है।

यहाँ पर दर्शन करने व घूमने के लिए भारत के समस्त राज्यों एवं विदेशों से लोग आते हैं। यदि हंडिया को माँ नर्मदा का नाभीलोक घोषित कर विसित किया जाता है तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सरकार को भी राजस्व में अधिक लाभ होगा। इस हेतु मेरा सरकार से अनुरोध है की हरदा जिला अंतर्गत मां नर्मदा के तट पर स्थित ग्राम हंडिया को नाभिलोक घोषित कर विकसित कराए जाने का कष्ट करें।