jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

Big Breaking : 20 वर्षीय युवती से पहले किया गैंगरेप, फिर कुल्हाड़ी से काटा

48 घंटे के अंदर UP पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर –

- Install Android App -

यू.पी. : कौशांबी जिले में रेप पीड़िता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया. आरोपी का एक साथी भी पकड़ा गया है वहीं आरोपी के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले! उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है. पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली | आरोपी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था. पुलिस ने 48 घंटे बाद मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. हत्याकांड में शामिल अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुठभेड़ महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामनगर यमुना कछार में हुई है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोमवार को 20 साल की लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी राम नगर के कछार इलाके में छिपे हुए हैं और वह नदी पार कर मध्य प्रदेश भागने के फिराक में हैं!

सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ कछार इलाके पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस और एसओजी ने आरोपियों को घेर लिया. आरोपियों ने पुलिस से अपने आप को घिरता देख उनकी टीम पर फायरिंग करना शुरू दिया. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी अशोक निषाद के दोनों पैर पर तीन गोली लग गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही पुलिस ने एक अन्य सहयोगी गुलाब चंद को गिरफ्तार किया है. पुलिस अन्य भागे हुए आरोपियों की तालाश में जुट गई है!