ब्रेकिंग
हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा...

Big Breaking Harda: 13 वर्षीय कक्षा आठवीं की बालिका के साथ दरिंदे युवक ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

हरदा : सिराली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने मुंह काला किया। पीड़िता ने अपने ऊपर हुई आपबीती परिजनो को बताई उसके बाद परिजन सिराली थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। जहा कोई महिला अधिकारी पदस्थ न होने से निराश होकर परिजन पुलिस के साथ थाना छीपाबड गए।
थाना छीपाबड मे महिला अधिकारी उनि प्रियंका पाठक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडिता की बतायी रिपोर्ट पर मामला शून्य पर कायम कर किया। अपराध धारा 376(3),342,506 भादवि 3/4 पाक्सो के तहत केस दर्ज कर सिराली पुलिस को भेज दिया। फिलहाल आरोपी फरार है।

आरोपी युवक बलराम पिता जगन्नाथ मालवीय निवासी ग्राम दीपगावंकला का निवासी है।

घटना 18 नंवबर की सुबह 8.00 बजे की है। बालिका कक्षा 8 वीं में गाव के सरकारी स्कूल में पढ़ती हूं। मम्मी बर्तन मांजने गाव में गयी थी। नाना भी घर पर नही थे। वही बड़ी बहन घर के अंदर थी। पीड़िता घर के आंगन में खेल रही थी।तभी आरोपी युवक ने बालिका को दुकान से  राज श्री गुटखा लाने को कहा। जब बालिका गुटखा लेकर आरोपी युवक को देने गई तो। उसने उसे पकड़कर घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Install Android App -

आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पीड़िता के कपड़े उतारने लगे। बालिका चिल्लाई लेकिन दरिंदे को उस मासूम पर रहम नहीं आया।आरोपी ने धमकी भी दी की किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता जैसे तैसे अपनी जान बचाकर फिर घर गई। पीड़िता को दर्द होने पर वह रोने लगी। उसके बाद परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। उसके बाद पीड़िता के साथ परिजनो ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

इनका कहना है –

आरोपी फरार है। सिराली थाने में महिला पुलिस अधिकारी नही है।पीड़िता के साथ पुलिस जवान छीपाबड़ थाना लेकर गए। जहा बालिका के बयान लिए गए। आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

अमित भावसार टी आई सिराली थाना।