Big breaking हरदा : इंदौर नागपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा : 18 वर्षीय दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनो का हाल बेहाल, देखे वीडियो
हरदा। इंदौर बैतूल नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। गुरुवार रात को टेमागांव बैरियर के पास तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
सड़क हादसे में बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों युवकों के सिर में गम्भीर चोट लगी। , दोनो ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों के नाम हादसे में अंधेरीखेड़ा निवासी केतन पिता मुकेश उमरा (18) और सोडलपुर निवासी अरुण पिता उमेश नायक बंजारा (18) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद टिमरनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव घटनास्थल का पंचनामा बनाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पीएम के लिए टिमरनी भिजवाया।
घटना की जानकारी लगते ही टिमरनी एसडीओपी टिमरनी टीआई,टेमागांव पुलिस पहुंची।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इधर मृतकों के माता पिता परिवार सदमे में है। शुक्रवार सुबह दोनों का पीएम होगा।

