सीहोर : बड़ी खबर सलकनपुर देवीधाम मंदिर से आ रही है। शुक्रवार देर रात को अचानक सीढ़ी मार्ग के पास बनीं प्रसाद और श्रृंगार की दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से लगभग एक दर्जन से अधिक दुकान जलकर राख हो गई। मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर स्थानीय लोगो के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए है। जिसमें ब्लास्ट होते भी दिखाई दे रहे है।
सलकनपुर मंदिर सीडी मार्ग में दुकान में लगी अचानक आग, दस दुकान जली pic.twitter.com/gXlfSbGW9v
— MAKDAI EXPRESS 24 (@Makdai24) May 17, 2024
सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोग और व्यापारियों ने भी बॉल्टियों से पानी फेंका। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से छोटे व्यापारियों को लाखो रुपए की सामग्री जल कर राख हो गई। वही जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)