jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

BIG BREAKING NEWS : यात्री बस से टकराया डंपर, लगी आग, कई यात्री घायल

बस एवं डंपर के बीच सीधी भिड़ंत हो जाने से बस एवं डंपर में लगी आग

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के थाना अतरैला व पनवार के बॉर्डर के समीप शिवपुर चौराहा के पास बस एवं डंपर के बीच सीधी भिड़ंत हो जाने से बस एवं डंपर में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वह घायलों को जवा भेजा गया। मंगलवार पनवार के निकट रीवा से बगरिहा आ रही बस क्रमांक एमपी17पी1072 अतरैला थाना रीवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस का फिटनेस तत्काल प्रभाव से रीवा आरटीओ के द्वारा निरस्त कर दिया गया है। तथा बस का परमिट भी निलंबित किया गया है।

क्या थी घटना : महाकाल ट्रैवल्स की बस रीवा से बरगढ़ की ओर जा रही थी। दूसरी तरफ बालू से लदा हाईवा डंपर चौखंडी तरफ आ रहा था दोपहर 12:15 बजे ट्रक एवं डंपर के बीच सीधी भिड़ंत होने पर भीषण हादसा हो गया। डंपर और बस में आग लग गई स्थानीय लोगों के द्वारा बस में सवार यात्रियों को निकाला गया। बताया जाता है कि उक्त दुर्घटना बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुई है दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद पुलिस अफसर सहित तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।

- Install Android App -

तीन दमकल ने आग पर पाया काबू : बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए अधिकारियों द्वारा मौके पर दमकल को बुलाया गया था जिसके बाद आसपास के तीन दमकल मौके पर पहुंचे थे। तकरीबन 2 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी समर सिंह परिहार ने बताया कि आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा हुआ बस के सामने की सीट जलकर खाक हुई है जबकि कोई भी यात्री आग से झुलसा नहीं है। 11 की संख्या में यात्री घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाब भेजा गया था जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

ट्रक और डंपर की सीधी भिड़ंत हो जाने के कारण दोनों में आग लग गई थी! उक्त दुर्घटना में तकरीबन 12 यात्री घायल हुए हैं! जिन्हें सामान्य चोट आई थी प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

– समरजीत सिंह परिहार, एसडीओपी, त्योंथर