jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Big breaking news: एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खंबे से टकराई 4 की मौत 5 घायल!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश। सिवनी मे सड़क पर एक व्यक्ति को टक्कर मार कर अनियंत्रित होकर एंबुलेंस एक खंबे से टकराई और सड़क किनारे खेत में उतर गई। इस दुर्घटना मे 4 लोगो की मौत और 5 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना रविवार की सुबह 9 बजे की है स्थान जबलपुर रोड धार पाठा गांव के करीब की है।

- Install Android App -

राहगीरो की सूचना पर लखनादौन पुलिस मौके पर पहुँची। जहां सभी शव को कब्जे में लेकर और घायलों को अस्पताल पहुचाया गया।

लखनदौन थाना प्रभारी के पी धुर्वे ने बताया की एम्बुलेन्स आंध्रप्रदेश के कुरनूल से उप्र के गोरखपुर जा रही थी। धार पाठा गांव के पास अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति से टक्कर मारी फ़िर खंबे से टकराकर खेत मे जा घुसी।घायलो को जबलपुर रिफर किया है।एम्बुलेन्स मे 8 लोग सवार थे। जिनमे प्रतिमा देवी,मुकेश और प्रिन्स की मौके पर मौत हो गई। वही इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।