jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ... हंडिया से 60 वर्षीय संतोष तिवारी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला पदभार संभालने के एक घंटे बाद ही प्राचार्य पर डंडे से हमला, प्रशिक्षण अधिकारी पर FIR  हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे

Big breaking news हरदा: बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। बुधवार रात हंडिया थाना क्षेत्र के भंवरतालाब और भादुगांव के बीच एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर घायल अवस्था में मिला। मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर घायल पर पड़ी, जिसके बाद उसने एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल हरदा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया।

घायल की पहचान अर्जुन चौहान निवासी नजरपुरा के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन एक पोल्ट्री फार्म में काम करता है। घायल के गले में गंभीर चोट होने की बात सामने आई है।

- Install Android App -

हालांकि, अर्जुन घायल अवस्था में सड़क किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसे चोट कैसे लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। बाइक दुर्घटना या किसी अन्य वजह से चोट लगने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि घायल अर्जुन की किसी मामले में बुधवार को पेशी थी, हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।