jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Big Breking News एंबुलेंस नहीं मिली तो बिमार दर्द से कराहती भाभी को हाथ ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंचा देवर

बीमारी से तड़प रही भाभी को 28 किलोमीटर की दूरी तय कर देवर भाभी को  ठेलिया पर लेटाकर पैदल जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर लोगों की भीड़ कारण जानने के लिए उत्सुक हो गई सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवा का दम भरने की पोल खोलती यह घटना हर एक का हतप्रभ कर रखा है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र.।बहराइच जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई। एक गरीब व्यक्ति जिसके पास इतने पैसे नहीं थे। वह कोई गाड़ी बुक करा ले। उसने बीमारी से तड़प रही अपनी भाभी को ठेलिया पर लेटाकर 28 किलोमीटर की दूरी तय कर बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। देवर के संवेदनशीलता की लोग सराहना करते नजर आए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

- Install Android App -

यूपी के बहराइच जिले के मटेरा क्षेत्र के गांव खुदादाद भारी निवासी सुभाष की भाभी गंभीर बीमारी के कारण काफी दिनों से बीमार चल रही है। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जैसे तैसे पूरी रात कटी, सुबह होते ही सुभाष अपनी भाभी को ठेलिया पर लेटाकर 28 किलोमीटर की दूरी तय कर बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भाभी को भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार 102 एंबुलेंस को फोन किया। जब काफी समय तक बार-बार फोन मिलने के बाद नहीं मिला। उसने लोगों से कहा कि उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे। कि वह कोई वाहन बुक करा कर भाभी को मेडिकल कॉलेज लाता। जब उसे कोई उपाय नहीं दिखा तो वह भाभी को ठेलिया पर लेटाकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। यह हाल तब है। जब स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। फिर भी आए दिन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर हैरान कर देने वाली तस्वीर दिख जाती है।