Big Breking News Khandwa : ओंकारेश्वर में नागर घाट से कचरा ढोने वाली ट्रैक्टर.ट्राली पर शव को अस्पताल पहुंचाया
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। नगर परिषद ओंकारेश्वर में नागर घाट पर अज्ञात भिक्षुक की मौत के बाद शव को कचरा गाड़ी में ले जाने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि नगर परिषद में शव वाहन नहीं होने से पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। क्षेत्रवासियो में घटना को लेकर आक्रोश है|
थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने कहा सुबह नागर घाट पर भिक्षावृत्ति करने वाले व्यक्ति के मृत्यु होने की सूचना मिली थी। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इसकी व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की गई थी। नगर परिषद सीएमओ शैलेंद्र चौहान ने बताया कि कचरा गाड़ी नहीं ट्रैक्टर.ट्राली में शव को अस्पताल भेजा गया है। शव वाहन खराब होने पर वाहन प्रभारी को नोटिस दिया है। उसे जल्द सुधरवाया जाएगा।