jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

पुलिस को चकमा देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश साड़ी पहन घूंघट में अपने घर में था बैठा ! पुलिस पहुंची तो घूंघट में इशारे से बताया घर पर कोई नही है। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जोधपुर। पुलीस द्वारा विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे बदमाशो की धर पकड़ की जा रही है।

साड़ी का घूंघट कर बैठा था बदमाश

इसी क्रम में एक फरार हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस तब चौंक गई। जब आरोपी अपने ही घर में साड़ी-ब्लाउज पहनकर घूंघट ओढ़े बैठा मिला। पुलिस को देखते ही उसने इशारों में बताने की कोशिश की कि दयाशंकर घर पर नहीं है। मगर पुलिस उसकी चालाकी भांप गई और मौके पर ही उसे दबोच लिया।

- Install Android App -

एक दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट जोधपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का है. यहां रहने वाला दयाशंकर उर्फ बिट्टू पुत्र रविंद्र चांवरिया शहर के भीतरी इलाके का कुख्यात बदमाश है, पिछले चार महीनों से फरार चल रहा था. उस पर मारपीट, लूट और धमकी देने जैसे करीब 13 मामले दर्ज हैं।

वीडियो भी हो रहा वायरल

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें आरोपी महिला की वेशभूषा में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।इस गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा है।