jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरुवार को टिमरनी विकासखंड के ग्रामों का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया। भ्रमण के दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बडोले के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एचपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी और डीपीसी श्री बलवंत पटेल भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम छिपानेर में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि अपात्र व्यक्तियों के नाम पात्रता सूची से काटे जाएं, और केवल पात्र गरीब परिवारों के सदस्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरित किया जाए । उन्होंने उचित मूल्य की दुकान की तुलाई मशीन को चेक भी किया। कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम छिपानेर में आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और कार्यकर्ता व सुपरवाइजर से गांव के कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि टीकाकरण योग्य कोई भी महिला व बच्चा टीकाकरण से नहीं छूटे। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मोबाइल पर विभागीय एप के माध्यम से बच्चों के कुपोषण और टीकाकरण की जानकारी का सत्यापन भी किया।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री जैन ने इस दौरान महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की अति कुपोषित बच्चों को निकटतम पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उनका विधिवत उपचार कराया जाए ताकि बच्चों का कुपोषण दूर हो सके।

कलेक्टर श्री जैन ने भ्रमण के दौरान ग्राम रायबोर में स्कूल परिसर में पौधारोपण किया तथा एसएमएस बायोफ्यूल कंपनी छिदगांव द्वारा स्कूल के लिए उपलब्ध कराए गए स्मार्ट क्लास सिस्टम का अवलोकन भी किया।