शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार
नर्सिंग की परीक्षा देने आए युवक की घर वापसी के दौरान हुआ अपहरण और कत्ल इसके पीछे पत्नि के परिजनो को पुलिस ने किया गिरफ्तार क्या है सनसनी खेज पुरा मामला पढ़े।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान। नागौर जिले के रातंगा गांव में सहदेव राम (28) की संदिग्ध हालात में हत्या का मामला सामने आया है। सहदेव 12 जून को नर्सिंग सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा देने अजमेर आया था, लेकिन 14 जून को उसका शव नागौर के जायल क्षेत्र के एक खेत में मिला।
युवक के परिजनों का आरोप है कि सहदेव की हत्या उसकी पत्नी करिश्मा के परिजनों और पूर्व पति चेनाराम के रिश्तेदारों ने की है। करिश्मा चेनाराम से अलग होकर सहदेव के साथ लिव-इन में रह रही थी। सहदेव ने नवंबर 2024 में करिश्मा नामक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि करिश्मा और चेनाराम के परिजन इस रिश्ते से बेहद नाखुश थे।
13 जून को हुआ था अपहरण
बीते हफ्ते 13 जून को एग्जाम देने के बाद सहदेव अपने दोस्त हरेंद्र के साथ अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा। तभी करिश्मा की बहन ललिता और सहदेव का साढू वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने उसे अलग ले गए। इसके बाद सहदेव गायब हो गया। उसके पिता रामदेव ने अजमेर के सिविल लाइन थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
अगले ही दिन 14 जून की शाम को जायल (नागौर) में खेत में एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस की जांच में सहदेव के शव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अपहरण में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।
लड़की के परिजन को किया गिरफ्तार
पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक की हत्या की साजिश चेनाराम के परिजनों ने रची।पुलिस ने फिलहाल करिश्मा के बड़े पापा पूनाराम चौधरी और जेठ ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनका कहना है।
सहदेव की हत्या प्रेम विवाह और लिव-इन रिलेशन के चलते रंजिश में की गई। मामले में और भी नाम जोड़े गए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। – शंभू सिंह थाना प्रभारी सिविल लाइन नागौर

