के के यदुवंशी – सिवनी मालवा : नर्मदपुरम हरदा मुख्य मार्ग धर्मकुंडी के पास भाजपा के युवा नेता विनय लोवशी मंगलवार को शाम को सिवनी मालवा आ रहे थे उसी समय आवली घाट की तरफ एक फोर व्हीलर की टक्कर से घायल हो गए जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वही जानकारी मिली है कि एक फोर व्हीलर आवली घाट की तरफ जा रही थी जो की अनबैलेंस होकर मोटरसाइकिल से आ रहे विनय लोवंशी से टकरा गई। देर रात 10:30 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनके शुभचिंतकों की भीड़ लग गई। उन्हें ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया |
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)