ब्रेकिंग
CM मोहन यादव , मध्यप्रदेश मिनी पंजाब कहे जाने वाले हरदा जिले में खाद के लिए महिला पुरुष सभी लगे लाइन... मोहन यादव सरकार ने खिलाड़ियों को बनाया लखपति ट्रंप की मेक इन अमेरिका नीति से मेक इन इंडिया’ को कोई बड़ा खतरा नहीं एआई से आने वाले पांच सालों में खत्म हो जाएंगी 80 फीसदी नौकरियां संयुक्त राष्ट्र संघ को हुए 80 साल, क्यों अमेरिका की चलती हैं दादागिरी एनकाउंटर में मारा गया PLFI सुप्रीमो, 15 लाख का था इनाम घोषित हरदा खंडवा: प्रशासन की लापरवाही अनदेखी प्रतिदिन हो रहे हादसे, अब सर्व समाज सहित विभिन्न सामाजिक संग... सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन भारत फिलीपींस जल्द असर दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाएंगे : पीएम मोदी ड्रग्स कांड के इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा

BIG News : भाजपा नेता की हत्या पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु साय ने नक्सलियों को दी सख्त चेतावनी

छत्तीसगढ़ में कई दशकों से नक्सलवाद की समस्या बनी हुई हैं सरकारे आई और गई मगर नक्सलवाद का खात्मा नही कर पाई अभी लोकसभा चुनाव के पहले ही बीजापुर में भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु साय ने सख्त चेतावनी दी है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़। प्रदेश की भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलवाद को खत्म करनें की बात कही थीं। इधर बीजापुर में शुक्रवार को फिर एक भाजपा नेता की हत्या नक्सलियों ने कर दी। नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के पूर्व भी विगत वर्ष इस प्रकार की हरकतें की थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शादी में शामिल होने गए भाजपा नेता, जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला तोयनार गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में पहुंचे थे। कार्यक्रम के उपरांत जब शादी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद लोगों ने उन पर हमला कर फरार हो गए। उपस्थित लोगो ने तत्काल उन्हे अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

- Install Android App -

हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़

घटना के बाद से मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने भाजपा नेता की हत्‍या के बाद नक्‍सलियोंं को सख्‍त चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा नक्सलियों से हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा बीजापुर में जो हत्या हुई है वह कायराना है। भाजपा के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव के माहौल में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भय पैदा करने के लिए यह सारी घटनाएं की जा रही हैं। यह बिल्कुल गलत है।

सरकार ने हमले के बाद से जांच के आदेश दे दिए है।पुलिस विभाग की टीम भी मामले की तह तक जाने में जुटी है। इस प्रकार के हमले विगत वर्ष भी हुए थे और भाजपा से जुडे़ लोगो को ही टारगेट बनाया जा रहा है। इसकी निंदा मुख्यमंत्री सख्त लहजे में की है।