ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

Big News: भाजपा विधायक के पीए सहित छह पर केस दर्ज, चुनाव में नोट बांटने की बात पर भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ था जमकर विवाद

खंडवा : मांधाता विधायक के पीए सहित छह लोगों पर जिले की खंडवा। मूंदी थाना पुलिस ने विवाद और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। मूंदी में भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर मतदाताओं को प्रभावित करने और नोट बांटने की बात पर विवाद हुआ था।

आचार संहिता उल्लघंन का प्रकरण दर्ज –

मामले में भाजपा की शिकायत पर एफएसटी ने कांग्रेस कार्यकर्ता के विरुद्ध आचार संहिता उल्लघंन का प्रकरण दर्ज किया था। वहीं कांग्रेस की शिकायत पर प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने से राजनीति गरमा गई थी। इसके चलते घटना के तीस घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट मालूम हो कि मूंदी के वार्ड क्रमांक एक में विधायक नारायण पटेल के निज सचिव (पीए) राघव पांडे सहित पांच लोगों ने कांग्रेसी कार्यकर्ता जय महोदय के साथ मारपीट की थी। इस घटना में पुलिस के रवैए पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए थे।

- Install Android App -

उल्टे फरियादी के खिलाफ ही मामला दर्ज –

आरोप था कि मारपीट करने वालो को छोड़कर उल्टे फरियादी के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद कांग्रेस संगठन और प्रत्याशी मैदान में आने पर मामले ने तूल पकड़ा। शनिवार को गांधी भवन में मांधाता विधानसभा प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह व जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने पत्रकार वार्ता में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन देने की बात भी कही है। इस पर पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए और शनिवार रात साढ़े नौ बजे मूंदी थाने में आरोपित राघव पांडे और अन्य पांच लोगों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बावजूद कांग्रेसी संतुष्ट नहीं हैं। आरोप है कि शासकीय पद पर रहने के बाद राजनीतिक गतिविधियों में लिप्तता आचार संहिता का उल्लघंन है। इस मामले में भी विभागीय कार्रवाई की मांग कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह पुरनी ने की है।

खबर स्त्रोत्र – नवदुनिया