jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

विद्यार्थी सरनेम से भावनात्मक कहानी जुड़ी है: पीलू विद्यार्थी

मुंबई। बालीवुड की फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले एक्टर आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी और अभिनेत्री पीलू विद्यार्थी ने तलाक के बाद अब जाकर अपना मौन को तोड़ा है। पीलू विद्यार्थी ने हाल ही में अपने तलाक, एक्स-पति की दूसरी शादी और अपने सरनेम को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आशीष से अलग होने के बावजूद उन्होंने विद्यार्थी सरनेम नहीं बदला क्योंकि इसके साथ उनकी एक लंबी और भावनात्मक कहानी जुड़ी हुई है। उन्होंने सहजता से कहा कि आधार कार्ड का पता बदलवाना भी एक झंझट है, तो नाम बदलना और भी बड़ा काम है। साथ ही, उनके मुताबिक न उन्हें इससे कोई परेशानी है, न आशीष को। रूपाली बरुआ को लेकर भी पीलू ने बेहद सकारात्मक रवैया दिखाया।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि रूपाली अब बरुआ सरनेम का इस्तेमाल करती हैं और वे खुद विद्यार्थी। इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने रूपाली को सरल स्वभाव का बताया और कहा कि सब कुछ सौहार्द्रपूर्ण ढंग से हुआ। अपने रिश्ते को लेकर पीलू ने स्वीकार किया कि उन्होंने और आशीष ने आपसी समझदारी से अलग होने का फैसला लिया, क्योंकि दोनों अलग सोच के लोग हैं। उन्होंने कहा कि आशीष को कोई ऐसा मिल गया है जो उनके लिए सही है, और वो उनके लिए खुश हैं। पीलू ने माना कि अब वह अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं और अकेलेपन को महसूस नहीं करतीं, लेकिन कभी-कभी जीवनसाथी की कमी ज़रूर खलती है।