jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

Big news : गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब से 6 लोगो की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Hariyana: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा से जहा शराब पीने से 6लोगो की मौत की सूचना है। वही कुछ लोग अस्पताल में भर्ती है। अमर उजाला खबर के मुताबिक

- Install Android App -

हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव मंडेबरी व पंजेटा का माजरा में छह लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मरने वालों की मौत का कारण जहरीली शराब पीने की बात सामने आ रही है। मरने वालों में मंडेबरी गांव का सुरेश कुमार(45), विशाल (27), सोनू (27) व सुरेन्द्र और पंजेटा का माजरा गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद (70) शामिल हैं।
बताया जा रहा है सभी लोगों ने मंगलवार रात को गांव में ही अवैध रूप से बिक रही शराब खरीदकर पी थी जिसके बाद एक बाद एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती चली गई। बताया जा रहा है इस अवैध शराब को जो शख्स बेच रहा था, उसने भी इन लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी और उसकी भी मौत हो गई।
उधर जैसे जी प्रशासन को एक साथ छह लोगों की मौत की बात पता चली। प्रशासन के हाथ पैर फुल गए और पूरा प्रशाासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और गांव में लोगों के एक के बाद हुई मौत के कारणों का पता किया। उधर छह लोगाें की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुराहाल है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद इन सभी को उल्टियां शुरू हो गई और कुछ ही देर में एक के बाद एक, छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर परिवार के लोगों ने सुरेश, सोनू, सुरेंद्र, स्वर्ण सिंह और मेहरचंद का का संस्कार कर दिया गया। इन पांचों का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।