jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

मतदाता जागरूकता रैली : मासूम नन्हे मुन्ने बच्चो ने स्वीप गतिविधि का आयोजन किया

धार जिले के मनावर में मतदाताओं को जागरूक करने और महिला ,पुरुष मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विद्योदय विद्यालय द्वारा स्वीप गतिविधि आयोजित की गई स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्योदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा मतदाताओ को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई छात्र-छात्राओं ने रैली के तहत 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया l

- Install Android App -

विद्यालय से शुरू हुई रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मालवी चौराहा ,क्रांति चौराहा व गांधी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर वापस विद्यालय पहुंची।
इस दौरान छात्र-छात्राओ ने मतदाताओ को जागरूक करने वाले संदेश लिखें तख्ती बैनर थाम कर नारे लगाते हुए चल रहे थे ! छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को निर्भय होकर बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने का संदेश देने के साथ-साथ अपने मतदाता अधिकार के प्रति जागरूक ,मतदान का अधिकार, महिला पुरुष एवं वृद्धजनों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने व अधिक से अधिक मतदान का संदेश भी दिया
प्रियांशी मिश्रा ,भाविक गंगवाल,तनिष्क,वैदिक ,सार्थक,चैतन्या,लक्ष्मी, रिधवन द्वारा की गई नुक्कड़ नाटक सराहनीय थी
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अंकिता सोगानी ने बताया कि ” मतदाता जागरूकता अभियान” शीर्षक वाले इस नाटक का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को संबोधित करना और हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करना है
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य हेमंत भाईराम
भारती डालके, अंकिता जैन,सीमा भालके, के.एल. बर्फा,क्षमा, जितेंद्र मिश्रा,अंतिम डालके सहित सभी
शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे l