jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Big news : दर्दनाक वाहन दुर्घटना अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल, हरदा रेफर

अनिल उपाध्यय

मकड़ाई समाचार
खातेगांव ; खातेगांव से डेढ़ किलोमीटर दूर सनोद रोड पर दरगाह के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़प रहे थे । राहगीरों ने डायल 108 को सूचना दी। उसके बाद तत्काल 108 वाहन की टीम घटनास्थल पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा कि दो युवक गंभीर रूप से घायल है और सड़क पर तड़प रहे तत्काल दोनों युवकों को खातेगांव के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टर लेखराज ने प्राथमिक उपचार किया गंभीर रूप से घायल होने के चलते दोनों को इलाज के लिए हरदा रिफर किया गया ।बाद में दोनों घायलों की पहचान सचिन पिता शिवराम उम्र 30 वर्ष निवासी सिवनी मालवा बनापुरा, जबकि दूसरे युवक की पहचान संतोष पिता मांगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी अब गांव जिला हरदा के रूप में हुई दोनों बाइक से अपने रिश्तेदार से मिलने रिछी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और वह वाहन लेकर रफूचक्कर हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक यदि 108 समय पर नहीं पहुंचती तो दोनों युवकों की जान जा सकती थी ।

- Install Android App -

मुसीबत के समय डायल 108 सेवा किस प्रकार से लोगों के लिए मददगार है, यह समय-समय पर इनके द्वारा दी जाने वाली आपातकालीन सेवाओं से ही जाहिर हो जाता है। किसी का एक्सीडेंट हो या कोई मुसीबत में फंसा हो, तो क्षेत्र में तैनात108 सेवा उम्मीदों में खरी उतरी है।

गुरुवार को आपातकालीन सेवा मांगे जाने का मैसेज खातेगांव 108 पर पदस्थ पायलट दीपक बिश्नोई एएमटी अरविंद कुमार को मिला उन्होंने तुरंत घटना स्थल पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।