jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Big News: पत्नी ने पति से की बेवफाई, पति ने दी पत्नी और उसके दोनो प्रेमियों को खौफनाक सजा, तीनो का कर दिया मर्डर लाश को लगाया ठिकाने

बिहार के चंपारण से एक ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। जहाँ सनकी पति ने पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर पत्नी समेत उसके दोनों प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। और तीनो की लाश ठिकाने लगा दी। पुलिस को महिला और उसके एक प्रेमी की लाश बोरे में मिली। वो भी नेपाल राज्य की सीमा में मिली । बताया जाता है की आरोपी को छोड़कर पत्नी अपने प्रेमी के साथ बिहार छोड़कर नेपाल चली गई थी। तभी से आरोपी पति बदला लेना चाहता था। पत्नी की बेवफाई से खफा पति ने पत्नी और उसके प्रेमियों को मौका पाकर मौत की नींद हमेशा हमेशा के लिया सुला दिया। वही एक अन्य प्रेमी की लाश अभी पुलिस तलाश कर रही है।

बिहार के चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र का ये मामला है –

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मृतका स्मिता देवी का पहला प्रेमी ऋषभ कुमार और दूसरा प्रेमी रितेश कुमार दोनों आपस में दोस्त थे।. दोनों फुलवरिया गांव के रहने वाले थे।
मृतका स्मिता देवी का दोनों के साथ अवैध संबंध था. जिसके बारे में महिला के पति को पता चल गया था
उसके बाद आरोपी ने 23 अक्टूबर को रितेश को बुलाकर उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ऋषभ के मामा के गांव केसरिया थाना के खाप गोपालपुर गांव के सरेह में एक गड्ढे में शव को छिपा दिया। कुछ दिन बाद मौका पाकर सनकी पति ने पत्नी स्मिता और ऋषभ का पता लगाकर जो कि नेपाल में रहने लगे थे। बारी-बारी से गला दबाकर उनकी भी हत्या कर दी।

पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार लिया है। मृतका और उसके प्रेमी ऋषभ का शव नेपाल के नारयण घाट चितवन में नेपाल पुलिस ने एक घर से दो अलग-अलग बोरे में दो शव बरामद किया। जबकि दूसरे प्रेमी रितेश के शव की तलाश जारी है।

दरअसल रितेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले का खुलासा हुआ। फ़िलहाल सुगौली पुलिस की कार्रवाई जारी है |