jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Big News : पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा हाईवे पर लगा जाम, रक्षक ही सुरक्षा की लगा रहे थे गुहार

 रात को हाईवे पर ढाबा मालिक और उसके दोस्तों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा इस घटना से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मेरठ।  कंकरखेड़ा में खड़ौली एनएच 58 हाईवे पर रविवार की रात को हंगामा हुआ। खड़ौली चौराहे के पास एक ढाबा मालिक और कर्मचारियों ने ट्रक हटवाने को लेकर हुए विवाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी और उन्हें 20 मीटर तक हाईवे पर घसीटा । यह सब किसी फिल्म के एक्शन सीन जैसा लग रहा था। इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस को सूचना दी गई तब तक हमलावर भाग गए।

पीड़ित ट्रैफिक कर्मियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

- Install Android App -

शिकायत में बताया कि रविवार रात साढ़े नौ बजे शोभापुर फ्लाईओवर पर जाम के बाद खड़ोली चौराहे तक भी जाम लगा। व्यवस्था को बनाने के लिए टीएसआई मनीष व कांस्टेबल विकास ट्रैफिक जाम खुलवाने के लिए खड़ौली चौराहे के पास पहुंचे।
इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से ट्रक आया और वह ढाबे के सामने रुक गया पुलिस कर्मी उसे हटवाने पहुंचे।

दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने किया हमला 

इस पर ढाबा मालिक उन्हे धमकाने लगा। उसने दो दर्जन से अधिक बदमाशों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद ढाबा मालिक और उसके साथियें ने दोनो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की उन्हे घसीटते हुए हाईवे के बीचों.बीच ले गए। जहां आस पास के लोगो ने हिम्मत कर उन्हे बचाया। मामले में एसपी का कहना है कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई हमलावरो को शीघ्र पकड़ा जायेगा।