jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

Big News: मोबाइल पर बात कर रही बहन को भाई ने गोली मारी, भाई को आशंका किसी युवक से कर रही बात !

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवती को तमंचे से गोली मार कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। मामले में एक युवती को उसके भाई ने उसके मोबाइल पर बात करते हुए देखा। जब भाई ने मोबाइल से बात कर रही अपनी बहन से मोबाइल मांगा तो उसने दिया नही। जहां गुस्से में भाई ने अपनी बहन को मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान नामक युवती को मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए उसके भाई ने देखा फिर उसने गोली मार दी, जिससे वह जख्मी होकर मर गई।

- Install Android App -

मुस्कान की मां बबिता ने सहारनपुर अस्पताल में उसकी मौत की सूचना दी। मुस्कान के परिजन ने पहले पुलिस को उलझाए रखा। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर पर किसी अज्ञात हमलावर ने मुस्कान को गोली मारी है। लेकिन बाद में उन्होंने बताया की आदित्य ने ही मुस्कान को गोली मारी है। आदित्य को मुस्कान का मोबाइल चलाना और बातें करना पसंद नही था। इसी के कारण उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। वहीं एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं”