jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Big News: मोबाईल चोरी के आरोप में युवक को दी तालीबानी सजा, पेड़ पर उल्टा लटका बेरहमी से पीटा !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मिर्जापुर : सोशल मीडिया मेें एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेल्ट से उसकी पिटाई की जा रही हैं। उस पर मोबाईल चोरी का आरोप लगाया है जुर्म कबूलने के लिए उसकी पिटाई की जा रही हैं युवक लगातार मार से बचने के लिए लगातार चिल्ला रहा है मगर कोई उसकी न सुन उसे लगातार पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला मिर्जापुर थाना क्षेत्र के महोगढ़ी ग्राम का है जहां मोबाईल चोरी के आरोप युवक को पेड़ पर उल्टा लटका पीटा गया।वहीं पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर युवक को नीचे उतारा।पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो मौजूद उसकी मां ने बताया कि जैसे मुझे जानकारी मिली तो मैं यहां पर आई देखा मेरे बेटे को पेड़ से बांधकर उल्टा लटकाकर बेल्ट से लगातार पीटा जा रहा था। इस दौरान उसे मिर्च भी लगाई थी। यहां लोग तमाशबीन बनकर देख रहे थे कोई इसका विडियो बना रहा था।पुलिस ने बताया कि घटना 3 दिसंबर की है जहां पीढ़ित युवक अपनी टूटी चप्पल को सुधरवाने गया था वहां लौटते समय रास्ते में उस पर चोरी का आरोप लगाकर रोक लिया उससे मारपीट कर चोरी कबूलने को बोला जब उसने चोरी से मनाकर दिया तो उसके साथ इस प्रकार उसे सताया गयां। युवक का दाहिना हाथ और पैर टूट गया हैं। पुलिस ने मामला कायम कर चार आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।

- Install Android App -

दरअसल यह वीडियो 3 दिसंबर का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक की मां को थाने बुलाया और जानकारी प्राप्त की। पीड़ित युवक की मां से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से टूटी हुई चप्पल सुधरवाने गया था। जब वह वहां से लौट रहा था तो उसपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया और रास्ते में रोक लिया। पहले उसके साथ मार पीट करते हुए चोरी कबूल करने का बोला लेकिन जब युवक ने चोरी कबूल नहीं की तो उसे पेड़ से उल्टा लटकाकरए मिर्च डालकर बेरहमी से पीटा गया। चारों आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें इस घटना में पीड़ित युवक का दाहिना हाथ और पैर टुटा है।