jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Big News: शराबी पति से अलग रह रही पत्नी पर ससुर की बुरी नियत, हमदर्दी की आड़ लेकर पहले की मदद, फिर ससुर ने दोस्त के साथ मिलकर किया बहु का रेप !

भगवाँ : शराबी पति से परेशान अपनी बेटी के साथ अलग रह रही एक महिला के साथ उसके ससुर ने ही मुंह काला किया। हमदर्दी की आड़ लेकर ससुर ने पहले उसको अलग किराये का कमरा दिलवा दिया। फिर ससुर ने अपने ही एक दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहू की आबरू लूट ली। यह पूरा मामला भगवांं नगर के कस्बे में 26 वर्षीय युवती के साथ हुआ।

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का जुर्म दर्ज किया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले दोनों फरार अभियुक्तों की संभावित ठिकानों पर सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

शराबी पति से परेशान होकर अलग रहती थी महिला –

पीडि़त युवती के मुताबिक उसका पति अत्यधिक शराब पीने का आदी है उसे वह आए दिन शारीरिक और मानसिक यातनाएं देता था। उसने अपनी आपबीती अपने ससुर को बताई तो उसने हमदर्दी जताते हुए भगवांं में एक कमरा अपनी बहू को किराए पर दिलवा दिया। कमरा किराए पर दिलवाने के एक रोज बाद ही 26-27 नवंबर की दरमियानी रात मुख्य आरोपी तथा अपने परिचित मुकेश के साथ अपनी बहू के पास पहुंचा जहां उसने हत्या की धमकी देकर बहू के साथ दुष्कर्म किया।
युवती ने पुलिस को बताया कि इसके पहले भी उसका पापी ससुर हमदर्दी की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। युवती के मुताबिक पति के जुल्मों से मुक्ति पाने वह टीकमगढ़ जिले में ही अलग रहने लगी थी लेकिन शराबी पति वहां भी उसे परेशान करने पहुंच जाता था तो उसके ससुर ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और शांति से रहने के नाम पर कमरा किराये से दिलाया था।