jhankar
ब्रेकिंग
डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल वन-वे बना जाम का झाम, युवा कांग्रेस ने एसडीएम को सोफा ज्ञापन बैंकों-अस्पतालों के सामने पार्किंग

Big news सिवनीमालवा: बकरी चरा रहे 18 साल के युवक पर और बकरियों पर तेंदुए ने किया हमला, कुत्तों ने बचाई जान, युवक अस्पताल में भर्ती

के के यदुवंशी

सिवनी मालवा।तहसील के ग्राम खारीखेड़ा के जंगल में तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया तभी बकरी चरा रहे 18 साल के युवक मोनू उइके के द्वारा बकरी को बचाने का प्रयास किया गया जिस पर तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया।

- Install Android App -

यह देख चरवाहों के साथ रहने वाले कुत्तों का झुण्ड तेंदुए पर टूट पड़ा और खदेड़कर भगा दिया। तेंदुए के हमले में घायल हुए युवक को उसके परिजनों तथा साथियों के द्वारा सिवनी मालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहाँ चिकित्सकों के द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।

घायल युवक मोनू उइके ने बताया की मै खारीखेड़ा के पास जंगल में बकरियां चराने गया था जब वहां से लौट रहा था तभी एक तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। मेरे द्वारा जब बकरी को बचाने का प्रयास किया तो तेंदुआ मेरे उपर टूट पड़ा। तेंदुए ने मेरे हाथ एवं सर पर वार किया। तभी मेरे साथ मौजूद दो कुत्ते तेंदुआ पर टूट पड़े। कुत्तों ने तेंदुए को खदेड़कर जंगल की ओर भगा दिया। इसके बाद मेरे साथी मुझे अस्पताल लेकर आये। गांव के पास तेंदुआ की मौजूदगी से ग्राम खारीखेड़ा के अलावा आसपास के गांवों में ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। जो ग्रामीण अपनी मवेशी जंगल में ले जाते हैं, वह तेंदुए से डरे हुए हैं।

घायल युवक का उपचार कर रही डॉ कांति बाथम ने बताया की खारी खेड़ा निवासी मोनू उइके पिता संतराम उइके को उपचार के लिए लाया गया है। उसके शारीर पर बहुत सारी जगह तेंदुए के झपटने के निशान है। घायल युवक के द्वारा भी बताया गया है की वो तेंदुए से बकरी को बचाने का प्रयास कर रहा था, तभी उस पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। उसका उपचार जारी है प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा जायेगा।