jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

Big news हंडिया पुलिस ने पकड़ी 09 पेटी अबैध शराब , युवक गिरफ्तार,, वाहन किया जप्त

नेमावर से हरदा जिले में आ रही शराब की पेटियां मारूति सुजुकी कम्पनी कार भी जप्त

हरदा हंडिया: पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोविया के निर्देशन पर आगामी चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये अवैध शराब व मादक पदार्थ पकडने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मुखबिर तंत्र विकसित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित दिये गये थे।

- Install Android App -

अनुविभागीय अधिकारी हंडिया अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया अनिल गुर्जर के निर्देशन में सउनि नानकराम कुशवाह को थाना क्षेत्र थाना इंडिया के अन्तर्गत आज मुखबीर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि नेमावर तरफ से एक कार की डिक्की में अवैध शराब लेकर हंडिया तरफ आ रही है । सूचना की तस्दीक हेतु फारेस्ट नाका हंडिया के पास पहुचा तो थोड़ी देर बाद नेमावर तरफ से एक सफेद कलर की कार आते दिखी जो कार का चालक पुलिस को देखकर कार खड़ी करके भागने लगा जिसे हमराह स्टाप की मदद से घेराबंदी कर पकडा।

युवक का नाम राहुल पिता मंजी सिह बंजारा उम्र 27 साल निवासी बोरकुडिया थाना सतवास जिला देवास का होना बताया ।
पुलिस ने युवक कार की डिक्की में रखी 9 पेटी अबैध शराब की रखी मिली।
उन पेटियो मे 3 पेटी बियर की कैन 4 पेटी देशी मदिरा प्लेन के क्वाटर तथा 2 पेटी देशी मदिरा मशाला लाल के क्वाटर मिले कुल 9 पेटी शराब में 90 लीटर शराब किमती 31848 रूपये की व कार क्रमाक MP 09 CC4237 मारूति सुजुकी कम्पनी की सफेद कलर की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया