jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

BIG News : हास्पिटल में भड़की आग, नवजात वार्ड से 68 बच्चे शिफ्ट किए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर (नप्र)। कमलाराजा अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट) में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया, लेकिन वार्ड में धुआं भर गया। बिजली सप्लाई भी बंद करना पड़ी। ऐसे में वहां भर्ती 68 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया है।

- Install Android App -

जेएएच अधीक्षक डा़ आरकेएस धाकड़, बाल एवं शिशुरोग विभाग के एचओडी डा़ अजय गौर ने जांच की बात कही है।एसएनसीयू में दोपहर ढाई बजे स्टाफ की बदली हो रही थी। तभी वार्ड में लगे बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ। बोर्ड में आग लग गई। आग देखकर मौजूद स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन धुंआ पूरे वार्ड में फैल गया। बिजली सप्लाई बाधित हो गई। स्टाफ ने आनन-फानन में बच्चों की शिफ्टिंग दूसरे वार्ड में की। साथ ही एसएनसीयू की मशीनों को वार्ड से हटाने का काम शुरू कर दिया, जो बच्चे स्वस्थ थे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हादसे के समय 68 बच्चे भर्ती थे।

शार्ट सर्किट से बोर्ड में आग लगी थी। स्टाफ की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया। बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया है। वायरिंग पुरानी हो चुकी है। मशीनों का भार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वायरिंग बदलने के लिए कई बार पत्राचार किया। प्रस्ताव भेजा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। – डा़ अजय गौर, एचओडी,