jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधिक साक्षरता शिव... रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई, 17,500 रुपये जुर्माना जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न

Big news: टैंपो और ट्रक की टक्कर में 8 लोगो की मौत! धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे तब हुई दुर्घटना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महाराष्ट्र।प्रदेश के नासिक जिले में द्वारका क्षेत्र में रविवार को एक टैंपो और ट्रक की टक्कर हो गई । इस घटना में टैंपो मे बैठे आठ लोगों की मौत हो गई और इस भीषण दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

घटना के सम्बंध में पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के निकट हुई। उन्होंने बताया कि टैंपो में 16 यात्री सवार थे। वे एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

मन्दिर के करीब टैंपो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

- Install Android App -

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य किया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।