jhankar
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल

Big News Dewas : खेत से बिजली के तार निकालने पर वर्ग विशेष के लोगो ने धारदार हथियार तलवार से किया हमला, 4 घायल, विरोध में खाती समाज के लोग थाने पहुंचे।

देवास : जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम सारोल में रविवार को बड़ा विवाद हो गया। विवाद के दौरान वर्ग विशेष के परिवार के सदस्यों ने खाती समाज के परिवार के सदस्यों पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। विवाद खेत में से बिजली के तार निकालने की बात पर होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और विवाद वाली जगह पर कई ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर डबलचौकी और बरोठा के बाद देवास से भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने गांव से ही सभी आरोपितों को पकड़ लिया।

पहले से ही है रंजिश –

- Install Android App -

एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया ने बताया कि एक खेत में से बिजली के तार निकालने की बात पर विवाद हुआ था। लाइनमेन से बातचीत करने के दौरान ट्रांसफार्मर लगाने के लिए तार डालने की बात पर विवाद हुआ था। गांव में ही रहने वाले दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी रंजिश होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार सारोल निवासी खाती परिवार के ओमप्रकाश, शुभम, संजय व वैभव पर आरोपित अब्बू उर्फ हबीब, आरिफ, इरशाद ने हमला किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपितों ने तलवार से हमला किया, जिसके चलते चारों बुरी तरफ लहूलुहान हो गए। बाद में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया है।

समाज के लोग पहुंचे थाने –

इधर घटना के विरोध में खाती समाजजन बरोठा थाना पहुंचे और विरोध दर्ज करवाया। समाज के अर्जुन चौधरी व अन्य बरोठा थाना पहुंचे एवं आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। चौधरी ने कहा कि आरोपितों ने एकमत होकर हमला किया और परिवार के लोगों की हत्या का प्रयास किया। उन्होंने दो दिन में आरोपितों के मकान ध्वस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।