jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

बिग न्यूज़ : पत्नी से हंसी-मजाक करना पड़ोसी को पड़ा भारी,पति ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कोरबा।जिले के वनांचल क्षेत्र करतला में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। अपनी पत्नी के साथ पड़ोसी को हंसी-मजाक करते देख एक पति इस कदर आगबबूला हुआ कि उसने डंडे से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है।

बाड़ी में मिला रक्तरंजित शव, गांव में फैली सनसनी

घटना ग्राम गनियारी की है, जहाँ सोमवार सुबह ग्रामीणों ने 39 वर्षीय नंदकिशोर पटेल का शव उनके पड़ोसी जयसिंह के घर के पास एक बाड़ी में पड़ा देखा। मृतक के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे, जो किसी भारी वस्तु से बेरहमी से किए गए प्रहार की ओर इशारा कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची।

हंसी-मजाक बना हत्या का कारण

पुलिस की पूछताछ में आरोपी जयसिंह कंवर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक नंदकिशोर अक्सर उसके घर आता-जाता था और उसकी पत्नी के साथ बातचीत व हंसी-मजाक करता था। जयसिंह को यह बात लंबे समय से खटक रही थी।

- Install Android App -

रविवार रात जब जयसिंह घर लौटा, तो उसने एक बार फिर अपनी पत्नी और नंदकिशोर को आपस में मजाक करते देखा। इससे उसका गुस्सा बेकाबू हो गया। विवाद बढ़ने पर वह नंदकिशोर को पास की बाड़ी में ले गया और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

डॉग ‘बाघा’ ने आरोपी के घर तक पहुँचाया

इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के खोजी कुत्ते ‘बाघा’ ने अहम भूमिका निभाई। घटनास्थल के पास पुलिस को एक जूता मिला, जिसे सूंघकर बाघा सीधे पड़ोसी जयसिंह के घर जा पहुँचा। डॉग को देखकर आरोपी घबरा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो सारा सच सामने आ गया।

पुलिस की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

> “आरोपी को अपनी पत्नी का पड़ोसी से बात करना पसंद नहीं था, जिसे उसने हत्या की मुख्य वजह बताया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।” — *नितीश ठाकुर, एएसपी*