jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

Big News M.p: प्रेमी युगल का शव ओयो होटल में मिला, पुलिस को मिला सुसाइड नोट लिखी ये बात

दिल्ली : ओयो होटल में युवक-युवती का शव बरामद किया गया है ये मामला जाफराबाद थाना क्षेत्र में मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास का है। जहां पर ओयो होटल में दो शव मिले। घटना शुक्रवार की है। पुलिस को मौके पर एक आधे पेज का हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला है ।
और नोट में दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होने एक साथ अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया है।
बता दे कि शुक्रवार को रात में आठ बजकर पांच मिनट पर पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस को मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास किंग्स स्टे ओयो होटल के तीसरी मंजिल पर कमरे से दो शव मिले है।

- Install Android App -

जिसमें मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ काशी के रहने वाले सोहराब से हुई है जिसकी उम्र 28 साल की बताई जा रही है और वही युवती लोनी की रहने वाली बताई जा रही है | जिसका नाम आयशा है और उसकी उम्र 27 साल की बताई जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया। कमरा खोलने पर देखा गया कि सोहराब को नायलॉन की रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया और आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसकी गर्दन पर कुछ चोट के निशान हैं। आयशा के बगल वाले बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दावा किया गया कि वे एक-दूसरे को प्यार करते थे और एक साथ अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया। तभी मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम पहुंच गई है और रिसेप्शन और सीढ़ी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आयशा के 2 बच्चे हैं. इसमें 9 साल का लड़का और 4 साल की लड़की है। पोस्टमार्टम के आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल सोहराब के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।