jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

Big News Mp: मध्यप्रदेश में फिल्मी स्टाइल में युवती का अपहरण मामले में दोनो युवक गिरफ्तार, गुना के एक लाज में मिली युवती

भोपाल / ग्वालियर : प्रदेश के ग्वालियर शहर में बीते कल दिन दहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती का अपहरण किया था। पेट्रोल पंप पर हुई इस गटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया वही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद घटना की फुटेज देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। फुटेज में दो युवक दिखे, जिसमें से एक बाइक चला रहा था। दूसरा युवक, युवती को जबरिया अपनी तरफ खींचता और उसे टांग पर बाइक पर बैठाकर फरार होते दिखा। बताया गया कि दतिया की 19 वर्षीय युवती बस से यहां पहुंची। अपने भाई के साथ वह पैदल ही बस स्टेशन के पास से गुजर रही थी तभी बाइक सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया। उसका भाई कुछ समझ पाता उससे पहले युवती का अपहरण हो चुका था। फिल्मी अंदाज में हुई इस घटना का जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने मामले गंभीरता से लेते हुए। त्वरित पुलिस टीम का गठन कर शहर में जगह जगह नाकेबंदी कर अपहरण कर्ताओं की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने शहर में कही जगह सीसीटीवी कैमरे खंगाले इन केमरो में कैद हुई तस्वीर में युवती हंसती हुई भी कही जगह नजर आई।

- Install Android App -

इसके बाद अपहरण की यह कहानी ड्रामा नजर आई। दरअसल, कई अन्य फुटेज में युवती बाइक पर बैठी हंसती नजर आई। पुलिस ने परिजनो से। जानकारी जुटाई।
जिसमे बीते दिनों एक युवक से झगड़े की बात सामने आई। पुलिस ने काल लोकेशन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर रात मुख्य आरोपित को गुना की एक लाज से गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। वहीं, एक आरोपित को लहार से पकड़ा है।युवक की पहचान युवती के स्वजन से कराई तो परतें खुलती चली गईं।

युवक की पहचान रोहित कुशवाह निवासी बरा के रूप में हुई। रोहित कुछ दिन पहले युवती के घर में घुस गया था। उस समय युवती घर में अकेली थी। यह बात पुलिस को युवती के स्वजन ने बताई। इस घटना की तब एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।