jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

Big News Mp: युवक की मिली लाश, कान कटा मिला, पूजा सामग्री मिली, तांत्रिक विद्या कर बलि की आशंका

ग्वालियर : जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागरताल रोड पर तहसील भवन के पास झाड़ियों में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना इन लोगों ने पुलिस को दी। सीएसपी ग्वालियर सर्किल शुभा श्रीवास्तव, बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर फोर्स के साथ यहां पहुंचे। करीब एक घंटे बाद मृतक की पहचान हो सकी। मृतक की पहचान लालाराम उर्फ कल्लू वाल्मीक निवासी राय कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर जब छानबीन की तो मृतक का कान कटा हुआ था। शरीर पर अन्य जगह भी कट के निशान लगे हुए हैं। खून से शरीर लथपथ है। लाश के पास दिए, सिंदूर और पूजा का सामान रखा हुआ मिला। इससे आशंका है- तंत्र-मंत्र में उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए हैं।