jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

Big news बैतूल: ट्रेक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनो दोस्तो ने एक साथ त्यागे प्राण, परिजनो के रो रोकर बुरा हाल, एक दिन पहले ही आए थे महाराष्ट्र से

मुलताई। सोमवार बीती रात को बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो युवक अच्छे दोस्त थे। और एक साथ केटरिंग का काम एक ठेकेदार के पास करते थे।

लेकिन सड़क हादसे ने उनकी जान ले ली।
मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा मुलताई-बोरदेही मार्ग पर हुआ। दोनों युवक मुलताई में चल रहे ताप्ती मेले से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

- Install Android App -

मृतक युवकों के नाम ग्राम बिरोली झिल्पा निवासी आकाश पुत्र अर्जुन डोंगरदिए उम्र 20 वर्ष और उसका दोस्त रूपेश पुत्र मोतीराम उम्र 26 वर्ष निवासी सोमगढ़ के रूप में हुई है। ये दोनो मुलताई ताप्ती मेला घूमने आए थे। मेला घूमने के बाद वे अपने दोस्त को छोड़ने बरई गए थे। जहां से उसे छोड़कर वापस लौट रहे थे।

इसी बीच रात करीब 8 बजे मुलताई की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस वाहन से दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर लगते ही परिजन भी मुलताई अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। मंगलवार आज सुबह दोनो के शव का पीएम हुआ। और शव परिजनों को सौप दिया गया। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात ट्रेक्टर की तलाश में जुट गई है।