jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Rameshwaram Big News: रामेश्वरम जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, 20 यात्रि घायल | 10 passengers killed, 20 injured in fire in Bharat Gaurav tourist train going to Rameshwaram.

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मदुरै : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है. ट्रेन मदुरै रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूर रुक गई. एक डिब्बे से शुरू हुई आग की लपटें तेजी से अगल-बगल के डिब्बे तक फैल गईं. आग लगने के कारण मची अफरा-तफरी के बीच यात्रियों ने तुरंत ट्रेन को खाली कर दिया और नीचे उतर गए. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं. दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिवार के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है |

- Install Android App -

प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं द्वारा गैस सिलेंडर से खाना पकाने की गतिविधियों के कारण लगी. मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने कहा, ‘आज सुबह पर्यटक ट्रेन में लगी आग में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. अन्य 20 घायलों को मदुरै के राजाजी गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’ आग बुझाने में शामिल रेलवे कर्मचारियों के अलावा पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने डिब्बे से जले हुए शवों को बाहर निकाला |