jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़का जनाक्रोश, पंजाब सहित देश भर में विरोध चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई...

बिहार विधानसभा चुनाव: सीएम मोहन यादव ने नाथनगर विधानसभा में किया चुनाव प्रचार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (29 अक्तूबर) को बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर में विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस समय में बड़ा मजा आ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। साल 2005 के बाद से नीतीश कुमार के साथ बिहार ने अपनी करवट बदली है। विकास के मामले में तस्वीर बदली है।

उन्होंने आगे कहा कि ये क्षेत्र अंग प्रदेश का हिस्सा रहा है जो प्राचीनकाल से प्रसिद्ध है। इसे गंगा का आशीर्वाद मिला है, मैं धन्य हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं बाबा महाकाल की नगरी से आया हूं। बाबा महादेव ने मां गंगा को सिर माथे धारण करने का काम किया।

- Install Android App -

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भले ही चुनाव की बेला है लेकिन हम देख सकते हैं कि हमारा देश अलग धारा में जा रहा है। हमारी सरकार देश के एक-एक व्यक्ति के जीवन में बदलाव के लिए काम कर रही है। एक नहीं कई तरीके से काम किए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने किसानों सम्मान निधि दी, कांग्रेस ने ऐसा प्रयास पहले नहीं किया। ये पैसा नहीं, किसानों की मेहनत के पसीने का सम्मान है। ये सम्मान हमें गौरव देता है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। भगवान राम ने निषादराज हों या शबरी हों किसी से परहेज नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाया। कांग्रेस ने भगवान राम पर प्रश्न खड़े किए। हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चुनौती दी। बिहार माता सीता की भूमि है। उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर बन गया, जिससे अब 7 करोड़ श्रद्धालु आ रहे हैं। वाराणसी में कॉरिडोर का निर्माण किया गया। सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनना चाहिए।